Agra Accident News: महाकुंभ से लौट रही बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई, 4 लोगो की मौत, 20 घायल

Agra Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की तड़के एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो…

Agra Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की तड़के एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं, 20 लोग घायल हो गए. बस वाराणसी से जयपुर जा रही थी. बस में 30 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे.(A bus returning from Maha Kumbh collided with a truck parked on the road, 4 people died, 20 injured news in hindi)

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के टुकड़े-टुकड़े हो गए. लोगों ने बस के पिछले हिस्से में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तोड़ दीं.

हादसा शनिवार सुबह 5 बजे फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ. पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है तथा यातायात को साफ किया जा रहा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *