शिमला में मरीज के पेट की सर्जरी दौरान निकली हैरान कर देने वाली चीजें !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बता दें कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बता दें कि अस्पताल में दाखिल एक मरीज के पेट में से स्टील के 7 चम्मच, एक प्लास्टिक का चम्मच, दो पेचकस, एक चाकू, दो टुथ ब्रश और एक लोहे की रॉड निकाली गई है। डाक्टरों का कहना है कि मरीज मानसिक रूप से परेशान था। साथ ही डाक्टरों का ये भी कहना है कि मरीज की सर्जरी करने के लिए उसको अस्पताल में लाया गया था।

Shimla  वही मरीज की सर्जरी करने वाले डाक्टर का कहना है कि सर्जरी के लिए जब मरीज को अस्पताल में लाया गया था तो वो उसके पेट में से आधा चाकू बाहर निकल रहा था और मरीज की हालत काफी खराब थी। सर्जरी करने के बाद मरीज के पेट में से 7 चम्मच, एक प्लास्टिक का चम्मच, दो पेचकस, एक चाकू, दो टुथ ब्रश और एक लोहे की रॉड निकाली गई। जिसको देखकर हर कोई हैरान है।

Shimla

वही डाक्टरों ने मरीज की हालत ठीक बताई जा रही है। साथ ही डाक्टरों का कहना है कि मरीज सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी में मरीज को कुछ भी पता नहीं होता की वो क्या कर रहा है। इस बीमारी के बारें में पता लगने में कई बार महीने और साल भी लग जाते है। मरीज इस बीमारी में कुछ भी खा लेते है। साथ ही मरीज इस बीमारी क्या बोल रहा है और क्या कर रहा है इस बारें में भी उसको कुछ भी पता नहीं चलता है। साथ ही इस बीमारी से ग्रस्त मरीज को सोने और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *