मर्डर के बाद शव को बैंडबाजे की रेहड़ी में छुपाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल की गीता कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक 20 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शव को बैंडबाजे की रेहड़ी में छुपा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल की गीता कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक 20 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शव को बैंडबाजे की रेहड़ी में छुपा दिया। मौके पर मौजूद दुकानदर बलबीर ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बच्चे समीप ही क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों की बॉल वहां खड़ी बैंडबाजे की रेहड़ी के पास चली गई। जब बच्चे बॉल लेने के लिए बैंडबाजे की रेहड़ी के पास गए, उसी दौरान किसी बच्चे ने रेहड़ी के बॉक्स की कुंडी खोल दी। बॉक्स की कुंडी खुलने पर बच्चों ने उसमें एक युवक का खून से सना शव देखकर शोर मचा दिया।

youth murder palwal

बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना शहर प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव के सिर पर लगी चोट के अनुसार शुरूआती जांच में ये हत्या का मामला दिखाई दे रहा है। फिर भी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है। मृतक युवक के हाथ पर अंग्रेजी में डीजे लिखा हुआ है। इसके अलावा जांच के दौरान पुलिस को समीप बने टैक्सी स्टैंड की एक पानी की होद पर भी खून के निशान मिले है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद युवक के शव को बैंडबाजे की रेहड़ी में छुपाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *