ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा से एक ऐसा दिल दहला देने वाला सामने आया है जहां पर एक निर्दयी मां ने अपनी बच्चे को जान से मार दिया। जानकारी अनुसार निर्दयी मां ने इस वारदात को अंजाम उस समय दिया जब वो अपने बेेटे को नहाने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने अपने पांच साल के बेटे के मुंह में कपड़ा डाल कर उसके गले पर चाकू रेत दिया जिस कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा ये भी पता चला है कि निर्दयी मां ने इस वारदात को पूरा कर लेेने के बाद इसकी जानकारी खुद ही अपने पति को दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं हैरानी कर देने वाली बात ये सामने ये आई है कि इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब परिवार के सभी मैंबर घर में मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


