जालंधर में गत रात्रि एक मजदूर की तेजधार हथियारों से हत्या, बेरहमी से काट कर हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में गत रात्रि एक मजदूर की तेजधार हथियारों से प्रहार कर के बेरहमी से हत्या कर दी गई | जालंधर के रंधावा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में गत रात्रि एक मजदूर की तेजधार हथियारों से प्रहार कर के बेरहमी से हत्या कर दी गई | जालंधर के रंधावा मसंदा में 20 वर्षीय गौरव अपने साथी के साथ कमरा किराये पर लेकर रह रहा था और मेहनत मजदूरी कर के अपना गुजारा कर रहा था | 

jalandhar murder

उसके साथी ने बताया कि गुरुवार की आधी रात को तीन अज्ञात लोग उनके कमरे में आए और गौरव को तेजधार हथियारों से बेरहमी से काट डाला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई | गौरव की हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गए | फिलहाल थाना मक्सूदां की पुलिस मामले की जांच कर रही है और गौरव के साथी से पूछताछ की कर रही है | इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई |

jalandhar murder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *