ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिलें के बसोहली के भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया | स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के महान राजनेता अटल बिहारी बाजपेयी के निधन का समाचार सुनकर काफी दुख हुआ |
इसलिए अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए अटल सेतु पुल पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की |
बसोहली अटल सेतु के बनाने में अटल जी का विशेष योगदान है इसे लोग कभी भुला नहीं पाएंगे | बसोहली के लोग अटल सेतु जैसे नायाब पुल के लिए सदैव अटल बिहारी वाजपेयी के ऋणी रहेंगे |



