ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना में लगातार बड़ी से बड़ी वारदात सामने आ रही है। पर पंजाब पुलिस इन वारदातों पर लगाम नहीं लगा रही है जिस कारण लगातार खतरनाक वारदातें सामने आ रही है। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है।
मिली जानकारी अनुसार कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर गोलियों से हमला कर दिया जिस कारण एक नौजवान बूरी तरह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक नौजवान के घर में घुस उस पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया जिस कारण नौजवान बूरी तरह से जख्मी हो गया।
जिस कारण उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने नौजवान की हालत काफी गंभीर बताई है। वहीं दूसरी तरफ नौजवान की पहचान प्रीतपाल सिंह के नाम से हुई है जो महज 17 साल का ही है। प्रीतपाल एक डेयरी में काम करता है और कुछ दिन पहले प्रीतपाल की कुछ नौजवानों के साथ झगड़ा हो गया था जिस कारण उन्होने इस झगड़े का बदला लेने के लिए नौजवान के घर पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


