JIND में युवाओं ने निकाली भव्य साइकिल रैली, दिया ‘ईको-फ्रेंडली’ संदेश, 17 जुलाई को PM मोदी करेंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

जींद , 14 जुलाई हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता रुद्राक्ष मिड्ढा के नेतृत्व में शहर में एक …

जींद
जींद , 14 जुलाई

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता रुद्राक्ष मिड्ढा के नेतृत्व में शहर में एक  साइकिल यात्रा निकाली गई। यह रैली आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद आगमन की तैयारियों और स्वागत के उपलक्ष्य में आयोजित की गई । इस  साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण (ईको-फ्रेंडली) का संदेश दिया और शहरवासियों से अपील की कि वें 17 जुलाई को रैली स्थल पर पेट्रोल-डीजल के वाहनों के बजाय साइकिल या अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों से पहुंचें।

​यह साइकिल यात्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन से शुरू होकर झांज गेट, पंजाबी बाजार, मेन बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और रानी तालाब होते हुए अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान युवाओं में  जोश और उत्साह देखा गया। हाथों में तिरंगा और भाजपा के झंडे थामे युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में  नारे लगा रहे थे।

​इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि यह जींद और पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की एक ऐतिहासिक शुरुआत 17 जुलाई को जींद की धरती से होने जा रही है, जहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह आधुनिक और विकसित भारत का एक उदाहरण है।​

‘​रैली के समापन पर रुद्राक्ष मिड्ढा ने बेहद प्रभावशाली पंक्तियों के माध्यम से अपनी बात रखी। ​जींद से उठ चुकी है नई उड़ान, हाइड्रोजन ट्रेन बनेगी विकसित भारत की पहचान, हरित ऊर्जा का ये नया अभिमान, आत्मनिर्भर भारत का बढ़ेगा सम्मान, भारत लिख रहा है विकास का नया विधान, विश्व पटल पर गूंजेगा देश के मोदी जी का स्वाभिमान।

अन्य खबरें जानें –

HANSI में पानी विवाद पर शहरवासी हुए एकजुट, ग्रामीणों को टी-कनेक्शन देने का विरोध, डीसी के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *