ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कभी कभी पुरानी रंजिश इतनी भयानक हो जाती है कि इसका नतीजा बहुत ही बूरा निकलता है। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर से सामने आया है जहां पर कुछ युवकों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला कर दिया। जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मामला गांव अटलगढ़ का है जहां पर चार युवकों ने मनदीप सिंह नाम के युवक को गोली मारी गई जिस कारण वो काफी गंभीर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मनदीप पर उस समय हमला किया गया जब वो अपने दोस्त के साथ मुकेरिया जा रहा था
रास्ते में उसको गाड़ी में से बाहर निकाल कर उसको गोली मार दी गई। वहीं इस मामले पर पीड़ित के परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी युवकों ने मनदीप के साथ झगड़ा किया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ।


