तंदुरूस्त गांव के तहत सरकार ने शुरू की महिलाओं के लिए अनोखी पहल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तंदुरुस्त गांव बनाने को लेकर पंजाब भर में फाजिल्का से अनोखी पहल की गई है। प्रशासन ने इस पहल के तहत गांव में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तंदुरुस्त गांव बनाने को लेकर पंजाब भर में फाजिल्का से अनोखी पहल की गई है। प्रशासन ने इस पहल के तहत गांव में “औरतां दी सत्थ” नाम के प्रोजेक्ट की शुरुआत किया है। जिसके तहत महिलाओं को उनकी परेशानियां सामने रखने के लिए मंच मुहैया कराया जाएगा। गौरतलब है कि “औरतां दी सत्थ” यानि वो चौपाल जहां गांव की महिलाएं इकट्ठा होकर अपनी परेशानियों का हल तलाशती हैं।

tandrust punjab

जिसमें उनकी मदद प्रशासन करता है, क्योंकि जो परेशानियां चौपाल में उठती हैं उन्हें अधिकारियों तक पहुंचाया जाता हैं। गांव की महिलाओं से रूबरू होने के लिए महिला अधिकारी सीधे गांवों तक का सफर किया करेंगी। इस चौपाल को सरकार ने अपने तंदुरूस्त पंजाब कार्यक्रम के तहत जोड़ा है।

captain amarinder singh

जिसका मकसद ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ को लेकर आने वाली परेशानियों को साझा करने का मंच उपलब्ध कराना है। गांव की महिलाओं को उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए जहां एक ओर स्वास्थ्य से संबंधी टिप्स दिए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें जिम भी मुहैया कराया गया है। जिसमें एक्सरसाइज के जरिए वो खुद को फिट रख सकेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *