ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हम अक्सर घर से किसी काम से निकलते हैं और अपने परिजनों से ये कहते हैं कि मैं थोड़े देरे में घर आ जाउंगा | लेकिन इस दौरान हम सोच भा नहीं सकते कि हमारे साथ रास्ते में क्या होने वाला है |
लेकिन अब ये सोचना बेहद जरूरी हो गया है और खासकर हरियाणा में जहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो खुलेआम वारदात को अंजाम देते हैं और उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं होता | इन बदमाशों की चपेट में एक साथ रहने वाले दो दोस्त भी आये जो अब जिंदगी और मौत के बीच झुझ रहे हैं |
दरअसल बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 मोड़ पर दो दोस्त रविंदर और संदीप अपनी कार से किसी काम से बाहर निकले थे कि तभी एक अन्य गाड़ी में लगभग 5 हमलावरों ने उनका रास्ता रोका और बिना कुछ सवाल किये उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी |
इस फायरिंग में रविंद्र नाम के शख्स को 4 गोलियां लगी और उसके दोस्त संदीप को 2 गोलियां लगी जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए | इस फाइरिंग के पीछे के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है | घायल दोस्तों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया | जहां उनका इलाज किया जा रहा है | इस फायरिंग में गनिमत रही कि दोनों को गोलियां बस छुकर निकल गई | जिससे उनकी जान बच गई लेकिन फिर भी इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है | बता दें की घायलों को बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहां अब भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है |
Watch Video
https://youtu.be/stq5XiCaR2c
