दोस्त ही बना अपने दोस्त का दुश्मन, दो बार की जान से मारने की कोशिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां दोस्त के साथ घुमने गए दोस्त को भी बदमाशों को शिकार होना पड़ा तो एक तरफ दोस्त ने ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां दोस्त के साथ घुमने गए दोस्त को भी बदमाशों को शिकार होना पड़ा तो एक तरफ दोस्त ने ही अपने दोस्त पर चाकुओं से हमला कर दिया | इस हमले में उसकी जान तो बच गई लेकिन कहते हैं ना कि दोस्ती जब टूटती है तो उसका अंजाम भी बहुत बुरा होता है |

ठीक उसी तरह अपनी गलती पर पछतावा होने के बजाए आरोपी दोस्त ने एक बार फिर अपने दोस्त को मौत के घाट उतारने की कोशिश की | आखिर क्यों दो दोस्तों के बीच इस कदर दुश्मनी हो गई |

जी हां दरासल फरीदाबाद में सरेआम गुंडागर्दी की तस्वीरें एक बार फिर सामने आई है | जहां एक दोस्त ने नशे में धुत अपने ही दोस्त को घर पर बाईक खड़ा करने से मना कर दिया तो ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी की वो उसके ही जान का दुश्मन बन गया और अपने मन ही मन उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली |

एक दिन मौका देख कर बीच बाजार में ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया | बदमाशों ने एक के बाद एक चाकुओं से पीड़ित पर वार किया और उसे मरा हुआ समझ कर मौके से फरार हो गए | पास के लोगों ने उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सही समय पर उसे इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |

Watch Video

https://youtu.be/ctg_5jhsVlk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *