ऑनलाइन डेस्क/लिविंग न्यूज: पलवल जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर बसे बहरोला गांव में पशु चोरी करने आए एक चोर की लोगों ने हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट से लगी चोटों के कारण चोर की मौत हो गई, जबकि दो चोर लोगों से भागने में कामयाब हुए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में एएसआई रामबीर की तहरीर पर तीन सगे भाईयों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।


