ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पिछले महीने बारिश के कारण पंजाब के कई जिलें जलथल हो गए थे जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़। गौरतलब है कि पंजाब में इतनी बारिश होने के कारण भी पंजाब के कई इलाकें ऐसे भी है जो पानी की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि श्री मुक्तसर साहिब फरीदकोट,बठिंडा,फाजिल्का और फरीदकोट मालवे के ऐसे जिले है जहां पर किसान पानी की भारी कमी के कारण किसानों में हाहाकार मची हुई है।
सूत्रों से पता चला है कि बारिश कम होने के कारण नहरों का पानी भी कम हो गया है जिस कारण किसानो की फसलें सुख गई है। साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि कई इलाकों में तो जमीनी पानी सुख जाने के कारण भी किसानों को भारी मार पड़ रही है।
गौरतलब है कि राजस्थान को पंजाब पूरी मात्रा में पानी दे रहा है जबकि पंजाब का किसान पानी को तरस रहा है। जिस कारण किसानों ने सरकार के चेतावानी दी है। जिससे साफ पता चल रहा है कि यदि पंजाब सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती तो सरकार को किसानों के भारी रोष का सामना करना पड़ सकता है।


