उड़ता पंजाब के बाद अब उड़ता हरियाणा, 26 साल के नौजवान को ले गया नशा

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब के बाद अब हरियाणा में नशे ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिये हैं | पंजाब की जवानी को निगलने…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब के बाद अब हरियाणा में नशे ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिये हैं | पंजाब की जवानी को निगलने वाला नशा अब हरियाणा की नौजवान पीढ़ी को भी अपना शिकार बना रहा है | नशे के डंक से अब हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है | जिसने हरियाणा सरकार के हाथ पैर हिला कर रख दिये हैं |

punjab drugs

दरअसल फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल के बाथरूम में 26 साल के एक युवक की लाश मिली | जिसकी अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी | सिटी थाना के अंतर्गत आने वाली बस स्टैंड चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की | इसके बाद जांच अधिकारी रामकिशन ने जो बताया तो हैरान कर देने वाला था | खासकर हरियाणा सरकार को | पुलिस के मुताबिक मृतक विरेंद्र के शव के पास से उन्हें मेडिकल सीरिंज बरामद हुई |हैं और शुरुआती जांच में पुलिस ने इस मौत को नशे की ओवरडोज से मौत होना माना है।

drugs

 

वहीं इस मामले पर सरकारी अस्पताल के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. गौरव कुमार की माने तो उन्हें आज सुबह पता चला कि अस्पताल के टॉयलेट में एक युवक बेसुध पड़ा था | वो वहां पहुंचे तो उन्होने देखा कि युवक मर चुका है |

punjab drugs

हरियाणा के लिए जो दूध दही का खाणा ये है म्हारा हरियाणा की कहावत प्रचलित है | उसी हरियाणा में नशे के कारण युवक की मौत होना एक बड़ी बात है और सरकार के लिए शर्म की बात है | नशे से हुई ये मौत बतलाती है कि आखिर, कैसे नशा इंसान की जिंदगी को खत्म कर रहा है और सरकारें नशा सौदागरों को खत्म नहीं कर पा रहीं।

ludhiana drugs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *