नशे का टीका लगाने के कारण एक और नौजवान की हुई मौत

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब की कैप्टन सरकार नशा मुक्त सरकार बनाने का दावा कर पंजाब सत्ता में आई थी लेकिन दो वर्ष बीत जाने…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब की कैप्टन सरकार नशा मुक्त सरकार बनाने का दावा कर पंजाब सत्ता में आई थी लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नशे के कारण नोजवानो का नशे की ओवरडोज से मौतो का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका खामियाज़ा कैप्टन सरकार को लोक सभा चुनावो में भुगतना पड़ सकता है। वहीँ फिरोजपुर के हल्का गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल के शौचालय में खुद को नशे का टीका लगाते हुए परमप्रीत सिंह की मौत हो गयी। उसके हाथ में सीरिंज लगी हुई थी | जिसके बाद पुलिस ने इस मौत का कारण नशे को माना | डॉक्टरों के द्वारा सिविल अस्पताल के शौचायल में नौजवान को गिरे होने की सुचना पुलिस को दी गयी।

punjab drugs

मृतक परमप्रीत सिंह वीरेवाला कला गुरुहरसहाय का रहने वाला है | जिसके परिजनों को पुलिस ने सूचना भी दे दी है | 27 साल का परमप्रीत अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था | फिलहाल घरवालों के बयानों पर 174 की करवाई की जा रही है।

punjab drugs

भले ही युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है | लेकिन इसके साथ ही सवाल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठ रहे हैं कि, आखिर जिस शख्स को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया | उसके पास नशे का सामान अस्पताल के अंदर कैसे पहुंच गया और अस्पाल में ही नशा कैसे करने लगा | तमाम तरह के पहलूओं पर चल रही जांच के बीच सवाल कैप्टन सरकार के नशे के खिलाफ उठाये गये कदमों पर भी उठते हैं कि, आखिर पंजाब सरकार किस तरह से नशा कारोबारियों पर लगाम कस रही है।

punjab drugs

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *