PANIPAT में भैंस से टकराई बाइक, युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड

पानीपत, 22 जुलाई पानीपत में उग्राखेड़ी के पास रात करीब 8:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।…

पानीपत

पानीपत, 22 जुलाई

पानीपत में उग्राखेड़ी के पास रात करीब 8:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान निमरी स्थित दत्त कॉलोनी निवासी सुमित के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुमित मोटरसाइकिल पर अपने किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उग्राखेड़ी के पास सड़क पर अचानक सामने आई एक भैंस से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी।परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल, पानीपत भिजवाया। बुधवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि सुमित की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पति की मौत की खबर से वह गहरे सदमे में नजर आई। परिजनों और रिश्तेदारों ने किसी तरह उसे संभालने का प्रयास किया।इस हादसे से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क पर घूमने वाले आवारा पशु लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर घूम रहे पशुओं को हटाने और प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

अन्य खबरें जानें –

NUH विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक, बिजली-पानी व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, लोगों ने भी सुनाई अपनी शिकायतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *