यमुनानगर, 22 जुलाई
हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 26 जुलाई को यमुनानगर में “रन अगेंस्ट ड्रग्स” का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुबह मटका चौक से रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस आयोजन में हजारों लोग भाग लेंगे, जबकि 10 किलोमीटर की रेस के विजेताओं के लिए लाखों रुपये की पुरस्कार राशि भी घोषित की गई है।
प्रशासन के अनुसार यमुनानगर मे 26 जुलाई की सुबह करीब 5:15 बजे सभी प्रतिभागी मटका चौक पर एकत्रित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।5 किलोमीटर की रेस के लिए अब तक करीब 55 हजार प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 10 किलोमीटर की रेस में 687 धावक हिस्सा लेंगे।
इस श्रेणी में पुरुष और महिला वर्ग अलग-अलग होंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 75 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को 5,100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कई बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इस रेस में हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के प्रतिभागी भी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
जिला उपायुक्त यमुनानगर ने बताया कि 26 जुलाई को मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ का आयोजन होगा। हमारा उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। 55 हजार से अधिक लोगों ने 5 किलोमीटर और 687 प्रतिभागियों ने 10 किलोमीटर रेस के लिए पंजीकरण कराया है। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं और हमें उम्मीद है कि यह आयोजन पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।
अन्य खबरें जानें –
PANIPAT में भैंस से टकराई बाइक, युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड

