ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट से गुजरते नेशनल हाईवे 54 पर गांव चाहिल के पास से कार में युवक का शव बरामद हुआ है | मृतक की पहचान गोलेवाला में रहते लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह हैप्पी के रुप में हुई है | जानकारी के मुताबिक उसकी मौत की वजह नशीले प्रदार्थ का इंजेक्शन लगाने से हुई है | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है |
कार से युवक का शव हुआ बरामद
जानकारी के अनुसार यह कार 11 बजे से हाईवे पर खड़ी थी | शाम तक जब कार में कोई हलचल नही हुई तो गांव वालों ने नजदीक आकर देखा तो कार स्टार्ट थी उसमे एक युवक बेसुध पडा था | सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने पर कार सवार युवक को मृत पाया |


