ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे की वजह से नौजवानों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है । ताज़ा मामला सामने आया है जिला फिरोजपुर के गांव काले के हिथाड में जहां नशे की वजह से बीस साल के एक नौजवान की मौत का मामला सामने आया है । मृतक युवक का नाम तोता सिंह बताया जा रहा है ।
युवक की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है । परिवार के सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि पंजाब सरकार पंजाब से नशे को खत्म करे । वहीं पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर चार नशा बेचने वालों के खिलाफ मामला की दर्जकर लिया है ।

