ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशे के चलते मौत का सिलसिला बरकरार है ताजा मामला फिरोजपुर का है | फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव लखा सिंह वाला में 30 साल के रशपाल सिंह की नशे के ओवरडोज के चलते मौत हो गई | जिसके चलते परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है |
पंजाब में नशे के चलते लगातार नौजवानों की मौत हो रही है और ये मौत का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा | मामला फिरोजपुर से सामने आया है | फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव लखा सिंह वाला में 30 साल के रशपाल सिंह की नशे के चलते मौत हो गई | वहीं मृतक के रिश्तेदार पंजाब सरकार से नशे पर रोक लगाने की मांग कर रहे है
बात करें सिर्फ फिरोजपुर की तो पिछले एक हफ्ते में सात नौजवानों की मौत के मामले सामने आ चुके है | वहीं मृतक के रिश्तेदारों और स्थानीय वासियो ने कहा की काफी देर से मृतक रशपाल सिंह नशा करता था आज उसकी मोत हो गई है इसके तीन बच्चे थे जिन्हे रोते हुए पीछे छोड़ गया है उन्होंने कैप्टन सरकार से मांग की नशे के ऊपर सख्त एक्शन लिया जाए |
Watch Video
https://youtu.be/vSfUNxJbdZs
