कमरा देखने के बहाने घर में घुसे युवक, महिला के कंगन ले उड़े

  ऑनलाइन  डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के वीना नगर कैंप में किराए पर मकान देखने की बात कहकर एक घर में घुसे दो युवक वहां…

 

ऑनलाइन  डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के वीना नगर कैंप में किराए पर मकान देखने की बात कहकर एक घर में घुसे दो युवक वहां मौजूद बुजुर्ग महिला से छीना झपटी कर उनके सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद भाग रहे युवकों की तस्वीर पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

SNATCHER

कैंप निवासी विजय ने बताया कि वह अपनी मां कृष्णावंती के साथ रहता है। उसकी मां चलने फिरने में सक्षम नहीं है। दोपहर के समय वो सब्जी लेने के लिए बाजार में गया था। घर पर केवल उसकी मां थी। दो लड़के घर पर आए और मां से किराये के लिए कमरा पूछने लगा। मां ने उन्हें बता दिया कि उनके यहां पर कमरा खाली नहीं है। इसके बाद दोनों मां से पीने के लिए पानी मांगने लगे, लेकिन मां ने कह दिया कि वह चल नहीं सकती। दोनों ने देखा कि बुजुर्ग महिला घर पर अकेली है इसलिए वे वहां से चले गए।

SNATCHER 1

कुछ देर बाद फिर से वो दोनों युवक वापस आए और महिला के हाथों में पड़े कंगन छीन लिए। इस छीनाझपटी में महिला के हाथों पर चोट भी लग गई। उसी दौरान जब विजय कमरे में आया तो लड़कों ने भागने की कोशिश की। इसमें एक लड़का वहां से भाग गया, जबकि दूसरे को उसने पकड़ लिया, लेकिन वो भी विजय को धक्का देकर वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज अनिल राणा ने मौक पर पहुचकर छानबीन शुरू की। अनिल राणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है, और जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *