लुधियाना में नशे की हालात में युवक के मुंह पर लगी गोली, युवक की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में नशा और हथियार चलाने का सिलसिला लगातार जारी है और पंजाब सरकार के नशे और हथियार को लेकर सभी दावे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में नशा और हथियार चलाने का सिलसिला लगातार जारी है और पंजाब सरकार के नशे और हथियार को लेकर सभी दावे खोखले नजर आ रहे है। जिस कारण आए दिन हथियार के साथ हो रही वारदातें सामने आ रही है और सरकार के दावों को झूठा साबित कर रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आ रहा है जहा पर नशे की हालत में एक युवक ने खुद को ही गोली मार ली।

dead

मिली जानकारी अनुसार दो गुटों की किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दूसरे गुट के द्वारा गाली गलौच करने पर वरिंद्र नाम के युवक ने अपनी पिस्तौल निकाल कर गोली चलाने की कोशिश की पर वो गोली उसके मुंह पर लग गई। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मोगा का रहने वाला था और लुधियाना पैंमेट करने के लिए आया था। गौरतलब है कि ये सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसके पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *