50 साल के बुजुर्ग ने 7 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर बनाया अपनी हवस का शिकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले थमने का नाम ले रहा है। जिस कारण किसी भी आयू की महिलाएं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले थमने का नाम ले रहा है। जिस कारण किसी भी आयू की महिलाएं समाज में सुरक्षित नहीं है। सरकार ने महिलाओं के सुरक्षित को लेकर लाखों दावे किए है इसके बावजुद भी बलात्कार के मामले थम नहीं रहे है बल्कि लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है जहां पर एक 50 साल के व्यक्ति ने सात साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

rape case

बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति दुकानदार है और उसने बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपनी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों से पता चला है कि इस वारदात की किसी ने वीडियों भी बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इस घटना के बाद पीडित के परिवार ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

rape case

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि आरोपी इस घिनौनी घटना को अंजाम दे कर फरार बताया जा रहा है जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कई अहम कानून बनाए गए है इसके बावजुद भी उनके साथ हो रही वारदातें थम नहीं रही है जिस कारण सरकार के लाखों दावों पर सवाल खड़े हो  रहे है आखिर अनेकों तरह के कानून बनाने के बावजुद भी उनका उनका कानून सख्त कार्रवाई क्यो नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *