India AI Summit Ruckus:
भारत मंडपम में एआइ समिट चल रहा है। इशमें शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर हंगाम कर दिया। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन किया है. पुलिस के मुताबिक ये करीब 10 लोग थे. इनमें से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन सभी लोगों ने QR कोड के जरिए एंट्री ली थी. फिलहाल, सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया.
दिल्ली के भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के वर्कर्स के प्रोटेस्ट पर BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI एम्बिशियस इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एस्पिरेशनल इंडिया नहीं है. उनके लिए AI एंटी-इंडिया है. यह INC नहीं है, यह ANC है, एंटी-नेशनल कांग्रेस है. AI समिट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है.
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



