फेसबुक पर सुनील जाखड़ की जीत पर कमेंट करने वाला युवक पुलिस ने घर से उठाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  फेसबुक पर कमेंट को लेकर अबोहर की पुलिस ने एक युवक को घर से उठा लिया। फिलहाल घरवालों को भी पता नहीं है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  फेसबुक पर कमेंट को लेकर अबोहर की पुलिस ने एक युवक को घर से उठा लिया। फिलहाल घरवालों को भी पता नहीं है कि पुलिस ने युवक को किस थाने में रखा है। दरअसल गुरदासपुर से सुनील जाखड़ की जीत के बाद युवक जॉनी सिंगला ने फेसबुक पर कमेंट किया था। जिसकी वजह से पुलिस ने उसे घर से उठा लिया।पीड़ित के पिता ने कहा कि उनके बेटे को पुलिस पार्टी ने घर से आकर एक साजिश के तहत पकड़ा है अगर उसने गलती की है तो उसे माफ किया जाए।वहीं जिला पुलिस अधिकारी ने बताया की सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने पर पुलिस ने जॉनी सिंगला को काबू किया है| लीगल सलाह लेने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी| जांच पड़ताल चल रही है|

https://www.youtube.com/watch?v=Og6AyG79tuA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *