ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी चल रही है। आज हरियाणा सहित 7 राज्यों में छठे चरण की वोटिंग प्रक्रिया जारी है। इस दौरान काफी संख्या में मतदान वोट डाल रहे है।
साथ ही कई महान दिग्गजों ने भी वोट डाला और उन्होने हर किसी को वोट देने की अपिल की। इसी के चलते एक ऐसा शख्स भी वोट देने के लिए आया जो उन लोगों के लिए संदेश जो हमेशा ही काम में उलझ कर वोट डालने के लिए नहीँ आते है।
बता दें कि वोट डालने से पहले ये नौजवान अपने पिता का अंतिम संस्कार करके आया है। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक नौजवान अपने पिता का अंतिम संस्कार करके पोलिंग बूथ पहुंचा और उसने वोट डाला। बता दें कि इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडीया पर खुब वायरल हो रही है। साथ ही शख्स के अपने तज़रबे को लेकर उसकी हर जगह पर तारीफ भी हो रही है।

