ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई | जिसमें सुरक्षाबलों ने बहादुरी दिखाते हुए 2 आतंकयों को मौत के घाट उतार दिया | सैन्य अधिकारी ने बताया की इलाके में आतंकवादियों के छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद में तुरंत इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया |
सुरक्षबलों का तलाशी अभियान के चलते घबराये हुए आतंकियों ने उन पर गोलाबारी शरू कर दी | सुरक्षबलों द्वारा आतंकिओं का मुहतोड़ जवाब देते होते 2 आतंकयों को वही पर ढेर कर दिया | अधिकारी ने बताया की आतंकयों से भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद हुआ है | सूत्रों की मानें तो जिस तरह बारूद और हथियार बरामद हुए हैं, उससे आतंकी किसी घटना की अंजाम देने की तैयारी में थे। आतंकी के अन्य साथी अभी इलाक़े में छिपे हुए हैं इसलिए जॉइंट ऑपरेशन अभी जारी है।
खबर के मुताबिक बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स के एयर स्ट्राइक के बाद 45 आतंकियों के भारतीय सीमा में घुसने की सूचना मिली है | जिसके बाद भारतीय सीमा में सुरक्षबलों की चौकसी बड़ा दी गयी है |



