ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद की पालिका बाजार में मोबाइल लेने आए ग्राहक के द्वारा दुकान संचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पीड़ित दुकानदार के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है |
वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत आने के बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मामला फतेहाबाद की पालिका मार्केट का है जहां पर दो युवक एक मोबाइल संचालक के यहां मोबाइल लेने के लिए पहुंचते हैं लेकिन अचानक कि उनकी मोबाइल संचालक से बहस होने लगती है बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों युवक दुकान संचालक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
Watch Video
https://youtu.be/YzAmhXpIRLA
