फरीदाबाद, 28 जुलाई
फरीदाबाद के रहने वाले युवक अपने परिवार के साथ वाराणसी से दर्शन कर लौट रहा था। फर्रुखाबाद में रात को कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए एक दुकान पर रुका था। तभी कार सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को परिवार के साथ वापस लौटते समय वह पांचाल घाट के पास एक किराना दुकान पर रुके।
जब म्रतक अरुण ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। वह कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाल रहे थे और अपनी पत्नी को देने ही वाले थे कि तभी एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे बदमाशों ने अचानक अरुण पर फायरिंग शुरू कर दी।गोलीबारी में अरुण को दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़े। पत्नी और बच्चे के सामने हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुचे और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और डीवीआर को कब्जे में लेकर अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है।
अन्य खबरें जानें –
FARIDABAD में जनसुनवाई के दौरान मेयर ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

