FARIDABAD में जनसुनवाई के दौरान मेयर ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

फरीदाबाद,28 जुलाई फरीदाबाद में हर सप्ताह की तरह आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मेयर प्रवीण जोशी बत्रा  ने शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

फरीदाबाद

फरीदाबाद,28 जुलाई

फरीदाबाद में हर सप्ताह की तरह आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मेयर प्रवीण जोशी बत्रा  ने शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें सीवर, सफाई, सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाता है और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।

 अन्य खबरें जानें  –

CHAMBA में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरी,नवजात शिशु सहित पांच लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *