LUDHIANA में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, युवकों ने घेरकर किया हमला, युवक की स्थिति गंभीर, पुलिस आरोपियों की तलाश में

लुधियाना, 18 जुलाई लुधियाना के डिवीजन नंबर-7 क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ…

लुधियाना
लुधियाना, 18 जुलाई

लुधियाना के डिवीजन नंबर-7 क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवक को घेरकर उस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। घटना से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 अन्य खबरें जानें –

BHIWANI में नगर पालिका और फायर कर्मियों का बड़ा ऐलान,5 अगस्त तक मांगें पूरी हो, 6 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *