ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC का देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है तमाम बीजेपी विरोधी पार्टियां इस का विरोध कर रहीं है। वहीं अब यूपी की योगी सरकार ने भी CAA का विरोध करने वाले छात्रों पर बड़ा एक्शन लिया है।
बतादें 15 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए CAA के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया था और पुलिस पर भी विश्वविद्यालय के छात्रों ने हमला किया था,जिसके बाद योगी सरकार के आदेश पर 10 हजार अज्ञात छात्रों पर FIR दर्ज कि गई है। साथ ही इस मामले को लेकर यूपी पुलिस और AMU छात्र संघ के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है।

