Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. इसके साथ ही पंजाब के सात जिलों में आज (शुक्रवार) और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा. इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. (Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab weather update) के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं. वहीं, कई जगहों पर सुबह धूप खिली है.
इसके साथ ही सख्त उपायों के बावजूद पराली जलाने पर रोक नहीं लग पा रही है. इससे हवा प्रदूषित हो रही है. पंजाब और चंडीगढ़ के पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब है. हालांकि, कुछ सुधार हुआ है. 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है. यह सामान्य के करीब आ गया है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28.6 दर्ज किया गया. रात के तापमान में भी 0.2 की गिरावट आई है.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में आज न्यूनतम तापमान 16.55 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 23.93 सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है. घर से मास्क लगाकर ही निकलें. बच्चे, बुजुर्ग और जिन लोगों को सांस संबंधी समस्याएं हैं, वे अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से निकलें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



