Rajasthan Road Accident News: राजस्थान के उदयपुर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार (21 नवंबर) रात तेज रफ्तार डंपर ने गलत साइड से आ रही कार को टक्कर मार दी. आमने-सामने की टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह फंस गया. कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. (Rajasthan Road Accident News)
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. हादसा सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी में हुआ. पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है.
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अंबेरी से डिब्बारी की ओर गलत दिशा में जा रहा था तभी अचानक एक डंपर सामने आ गया. ढलान होने के कारण डंपर चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे जगह नहीं मिली। उसे एक कार ने टक्कर मार दी थी.
पुलिस का कहना है कि ये युवक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, इसकी कोई जानकारी नहीं है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनसे पूछताछ के बाद ही मृतकों के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



