Yamunanagar Cylander Blast:
यमुनानगर जिले के सलेमपुर गांव में सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने से कई बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल होने की दुखद सुचना है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घटना उस वक्त घटित हुई जब घर के अंदर बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी, इससे घर की दीवारें भी ढह गईं।
गैस को ट्रांसफर करते अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल प्रवासी परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



