ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली के बाद अब हरियाणा के दूसरे शहरों में तबाही मचा रहा है। पलवल में यमुना नदी का पानी कई गांवों में घुस गया है।
यमुना में लगातार बढ़ रहे जल स्तर को लेकर डीसी मनीराम शर्मा ने थंथरी, गुरवाडी, इंद्रानगर समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों को सावधानी बरतने और यमुना के समीप न जाने की अपील की। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से यमुना किनारे बसे करीब 20 गांव प्रभावित हुए है। यमुना के पानी से हजारों एकड़ में खड़ी फसल भी बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
इंद्रा नगर गांव में यमुना का पानी आने पर ग्रामीणों को अच्छेजा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में भेज दिया है। डीसी मनीराम शर्मा ने बताया कि अभी यमुना नदी का जल स्तर और बढ़ने की संभावना है। डीसी ने यमुना नदी के समीप के 100 मीटर के इलाके में धारा 144 लगा दी है। गौरतलब है कि इससे पहले यमुना नदी का पानी हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत के बाद दिल्ली और फरीदाबाद में तबाही मचा चुका है।
पलवल में तबाही मचाने लगी यमुना, इंद्रानगर गांव कराया गया खाली
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली के बाद अब हरियाणा के दूसरे शहरों में तबाही मचा रहा है।…
