गुरुग्राम की हर गतिविधि पर रहेगी तीसरी नजर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के जीएमडीए की बैठक का आयोजन सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में शहर की सुरक्षा के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के जीएमडीए की बैठक का आयोजन सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में शहर की सुरक्षा के साथ विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। गुरुग्राम में सुरक्षा को हाईटेक और पुख्ता करने के लिए गुरुग्राम और मानेसर इलाके में 60 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही गई। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कैमरों को लगाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।GUGUGRAM GMDA MEETINGइसके साथ ही गुरुग्राम में मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। पुराने गुरुग्राम में मेट्रो लाइन का जाल बिछाया जाए, इसके लिए डीपीआर तैयार हो गई है। उस पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि जल्द ही अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन को चयनित कर लिया गया है और उस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इस बस स्टैंड से लोगों को दूसरे राज्यों के लिए तो बस मिलेगी ही साथ ही मेट्रो के लिए भी बसों को संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *