दुबई ,10 सितंबर
महिला टी20 एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइन मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जाएगा।मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा । जिसका टॉस शाम 7:30 बजे होगा।भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने सभी ग्रुप मुकाबले जीते हैं।अब भारतीय टीम की नजर फाइनल में जगह बनाकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने पर होगी।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा
भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ रिकार्ड अब तक शानदार रहा है।दोनों देशों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं औऱ भारतीय टीम ने 21 मैच जीते हैं औऱ 3 बांग्लादेश ने जीते हैं।
मंधाना और शेफाली पर रहेंगी नजरें
भारतीय टीम की बल्लेबाजी टूर्नामेंट मे अब तक शानदार रही है। स्मृति मंथाना ने हांदकांग के खिलाफ शतक लगाकार अपनी फॉर्म का परिचर दिया था। शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में टीम को तेज शुरूआत देने में अहम भूमिका निभाई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष से भी मध्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद होगी।
गेंदबाजी में भी मजबूत है टीम इंडिया
भारत की गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, राधा यादव और श्री चरणी की स्पिन तिकड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने नई गेंद से शुरुआती विकेट हासिल कर टीम को फायदा पहुंचाया है।
दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम की बल्लेबाजी कुछ मौकों पर संघर्ष करती दिखी है, ऐसे में उसे भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
अन्य खबरें जानें –
Major accident in the Philippines: 134 लोगों से भरी फेरी में लगी आग, 5 की मौत और 87 लोग लापता



