Major accident in the Philippines: 134 लोगों से भरी फेरी में लगी आग, 5 की मौत और 87 लोग लापता

फिलीपींस, 10 सितंबर फिलीपींस देश के पलावान प्रांत में बुधवार शाम एक भीषण हादसा हो गया।पलावन के कोरोन के पास जा रही एमवी जून एस्टर…

फिलीपींस

फिलीपींस, 10 सितंबर

फिलीपींस देश के पलावान प्रांत में बुधवार शाम एक भीषण हादसा हो गया।पलावन के कोरोन के पास जा रही एमवी जून एस्टर फेरी में आग लग गई।फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है और 87 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव टीम द्वारा 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

हादसे के वक्त फेरी तट से करीब 2.2 किलोमीटर दूर थी। अचानक फेरी में आग लग गई और देखते ही देखते जहाज पूरी आग की लपटों में घिर गया।फेरी में कुल 134 लोग सवार थे। जिसमें 117 यात्री औऱ 17 क्रू मैंबर शामिल थे। 42 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। फिलीपींस अधिकारियों के मुताबिक 5 शवों को किनारे लाया जा चुका है।

आग लगने की वजह का पता नहीं

बचाव दल लगातार समुद्र में लापता लोगों की तलाश कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।कोरोन पलावान प्रांत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी ऊंची चट्टानों, साफ पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *