महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 0-0 से ड्रा पर रोक कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पूल-डी में भारत ने तीन मैचों में से एक मैच में जीत हासिल की औऱ दो मैच ड्रा रहे।
भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह मुकबला बहुत जरूरी था, क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए मैच ड्रा की जरूरत थी।हालांकि टीम ने सिर्फ ड्रॉ बचाने के लिए नहीं खेला और कई बार इंग्लैंड के गोल पोस्ट पर दबाव बनाया। भारतीय खिलाड़ियों को कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदला जा सका।
पहले क्वार्टर से ही भारत का दबदबा
भारतीय टीम ने शुरूआत से ही आक्रमकता अपनाई। टीम को शुरूआत में ही तीन पेनल्टी कार्नर मिले, लेकिन गोल में कोई भी तब्दील न हो सका।खिलाड़ियों की कोशिशों को इंग्लैंड की गोलकीपर ने नाकाम कर दिया।
इंग्लैंड की टीम को भी कईं मौके गोल करने को मिले, लेकिन भारतीय डिफैंस ने उन्हें गोल में बदलने नहीं दिया।
दूसरे क्वार्टर में भी किसी का नहीं खुला खाता
दूसरे क्वार्टर में भारत ने कई अच्छे मूव बनाए। लेकिन इंग्लैंड के डिफैंस के कारण कोई गोल नहीं हो सका। हाफटाइम तक स्कोर 0-0 रहा।
तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड का दबदबा
दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने अपना आक्रमण तेज कर दिया। तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाया।हालांकि गोल के सामने सविता पूनिया दीवार बनकर खड़ी रहीं। उनके अनुभव ने भारत को कई बार बचाया।
आखिरी मिनटों में रोमांच चरम पर
चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड ने पूरी ताकत झोंक दी। मैच के खत्म होने से कुछ देर पहले ही इंग्लैंड को गोल करने का मौका मिला, लेकिन बिछू देवी ने बाईं ओर डाइव लगाकर शानदार बचाव किया। इसके साथ ही भारत ने मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म किया।
अगला मुकाबला नीदरलैंड्स से
भारत का अगले दौर में सामना शुक्रवार शाम नीदरलैंड्स से होगा। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मुकाबला खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ से मिले आत्मविश्वास के साथ टीम इंडिया अब अगले चरण में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।
अन्य खबरें जानें –
Weather Alert: 3 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा

