Weather Alert: 3 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा

दिल्ली, 21 अगस्त देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में लगातार…

मानसून

दिल्ली, 21 अगस्त

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। IMD ने शुक्रवार, 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के कईं हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। पन्ना, रीवा, सतना और छतरपुर समेत कईं जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नर्मदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं। बिलगढ़ा डैम के कई गेट खोल दिए गए हैं और आसपास के 14 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।कुछ जिलों में स्कूल औऱ आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद करने के आदेश दिए गए हैँ।

UP के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

UP में लगातार बारिश के कारण गंगा, घाघरा, शारदा, टोंस, सोन और मंदाकिनी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।कईं नदियां का पानी बाजार में पहुंच चुका है। लोग सड़कों पर नावें लेकर चल रहे हैं।

प्रयागराज में गंगा औऱ यमुना नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। सड़कें औऱ निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घर पानी में डूब चुके हैं। वाराणसी में गंगा का पानी घाटों तक पहुंच चुका है। गंगा आरती भी ऊंचे स्थान पर कराई जा रही है।

उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड में पिछले कईं दिनों से बारिश लगातार जारी है। IMD ने देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कईं इलाकों में लैंडस्लाइड होने का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल में 219 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश इस सीजन में बाढ़, लैंडस्लाइड और अन्य घटनाओं में मरने वालों की संख्या 219 हो चुकी है।प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। कांगड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून

हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त की रात से 23 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में सलाल डैम के सभी गेट खुले

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के बीच सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

23 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 21 अगस्त को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

अन्य खबरें जानें –

कौमी इंसाफ मोर्चा का पंजाब बंद, कहीं बाजार बंद तो कहीं परिवहन सेवा प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *