ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत में होगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण, 14 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

दिल्ली ,3 सितंबर ICC ने घोषणा कि ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का पहला संस्करण भारत में खेला जाएगा। भारत से पहले यह मेजबानी श्रीलंका…

ICC

दिल्ली ,3 सितंबर

ICC ने घोषणा कि ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का पहला संस्करण भारत में खेला जाएगा। भारत से पहले यह मेजबानी श्रीलंका को मिली थी , लेकिन कुछ राजनीतिक मुद्दों ओर प्रशासनिक फेरबदल के चलते यह आयोजन अब भारत में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 14 फरवरी से 28 फरवरी तक मुबंई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और वडोदरा के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएगा।ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी ICC पहली बार कराने जा रहा है। इससे पहले महिला क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे प्रमुख ICC मुकाबले खेले जाते थे।

कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा

टुर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेगी। मेजबान भारत के अलावा इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमें हिस्सा लेंगी।

टी20 फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट

टूर्नामेंट का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में होगा। सभी 6 देशों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबले खेलेगी। अंक तालिका में टाप-2 टीमें सीधे फाइनल खेलेंगी। मुकाबले में कोई सेमीफाइनल नहीं होगा।

15 दिन में खेले जाएंगे 16 मुकाबले

ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में 15 दिनों में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम के लिए यह मुकाबला खास होगा , क्योंकि टीम के पास अपने घरेलू मैदान पर पहला महिला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने का मौका होगा।

अन्य खबरें जानें –

US: मिनियापोलिस में गोलियों से दहला डाउनटाउन, संदिग्ध शूटर समेत 3 की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *