US: मिनियापोलिस में गोलियों से दहला डाउनटाउन, संदिग्ध शूटर समेत 3 की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल

अमेरिका, 3 सितंबर अमेरिका एक बार गोलीबारी से दहल गया है। बुधवार शाम , 2 सितंबर को मिनियापोलिस शहर की एक बिल्डिंग में अचानक अंधाधुंध…

अमेरिका

अमेरिका, 3 सितंबर

अमेरिका एक बार गोलीबारी से दहल गया है। बुधवार शाम , 2 सितंबर को मिनियापोलिस शहर की एक बिल्डिंग में अचानक अंधाधुंध गोलीबारी हुई। जिसमें शूटर सहितत 3 लोगों की मौत हुई है औऱ तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।मिनियापोलिस पुलिस के पास बिल्डिंग में गोली चलने की सूचना मिली थी। 911 पर कॉल मिलने के बाद पुलिस तीन मिनट में वहां पहुंची तो देखा गोली लगने से लोग घायल थे। पुलिस ने दोबार गोली चलने की आवाज सुनी।पुलिस जब बिल्डिंग के उपरी मंजिल पर पहुंचे तो देखा धुंध या धुएं जैसी स्थिति थी, जिसके चलते उन्हें देखने में परेशानी हुई ।इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शूटर सहित तीन लोगों की मौत

गोलीबारी में एक घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया , जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। संदिग्ध शूटर की भी मौत हो गई है। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई , यह अभी स्पश्ट नही है।

पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस अधिकारी एक अपार्टमेंट टावर की ओर राइफल ताने नजर आए। यह इमारत मिनियापोलिस कन्वेंशन सेंटर के पास स्थित है। अधिकारियों ने आसपास के लोगों को घनी आबादी वाले लॉरिंग पार्क इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी।

फिलहाल पुलिस गोलीबारी की पूरी परिस्थितियों और संदिग्ध की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *