Women’s Asia Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, मंधाना-दीप्ति पर रहेंगी नजरें ,हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास

दुबई, 5 सितंबर दुबई में आयोजित विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाई, वोल्टेज मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई…

विमेंस एशिया कप

दुबई, 5 सितंबर

दुबई में आयोजित विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाई, वोल्टेज मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात को 8 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ग्रुप-स्टेज के मुकाबलों का शानदार अंत करना चाहेगी।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दोनों मुकाबले में जीत हासिल की है। टीम ने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों औऱ दूसरे मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराया था।

हरमनप्रीत कौर बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में  150वीं बार मैदान पर उतरेंगी। ऐसा करने वाली पहली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से भारत ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, पाकिस्तानी टीम ने सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

भारत की बल्लेबाजी में मंधाना का जलवा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होने पिछले मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट 193.24 रहा है।इसके अलावा शेफाली वर्मा ने भी थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

दीप्ति शर्मा गेंदबाजी से कर रहीं कमाल

आलरांउडर दीप्ति शर्मा भारतीय टीम की गेंदबाजी में बड़ी ताकत बनी हुई है। दीप्ति ने दो मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। थाईलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने बिना रन दिए 3 विकेट हासिल किए थे।

अन्य खबरें जानें –

दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया के सैन्य अड्डे में जोरदार विस्फोट, 10 लोगों की मौत , 62 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *