महिलाओं ने सरेआम चप्पलों से कर डाली पति की धुनाई, देखें वीडियो

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तमिलनाडु के कोयम्बटूर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़के को उसकी दो पत्नियां चप्पल- चप्पल से सरेआम पीटने लगी। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तमिलनाडु के कोयम्बटूर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़के को उसकी दो पत्नियां चप्पल- चप्पल से सरेआम पीटने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

beating

दरअसल, प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला एस अरविंद दिनेश ने 2016 में प्रियदर्शिनी से शादी की। शादी के कुछ समय बाद दिनेश अपनी पत्नी से दुर्व्यवहार करता था। जिसके बाद पत्नी ने पुलिस शिकायत की और तिरुपुर में अपने माता-पिता के घर चली गई। पहली पत्नी के जाने के बाद दिनेश ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर दूसरी पत्नी को ढूंढना शुरू कर दिया।

https://twitter.com/madhavpramod1/status/1171655171853758470

दिनेश ने अप्रैल 2019 में अनुप्रिया से दूसरी शादी कर ली, लेकिन उसने पहली शादी के बारे में अनुप्रिया को कुछ नहीं बताया। कुछ महीने बाद उसने अनुप्रिया के साथ भी वैसा ही व्यवहार करने लगा। ऐसे में दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने माता- पिता के पास चली गई। दूसरी पत्नी के जाने के बाद दिनेश तीसरी शादी की फिराक में था।

wives

दोनों महिलाएं ऑफिस के गेट के सामने बैठ गईं। जैसे ही दिनेश गेट के बाहर निकला उसकी दोनों पत्नियों ने चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। बाद में महिलाओं ने धोखा देने और तीसरी शादी करने के लिए पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *