ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सीएम मनोहर लाल एक बार फिर सु्र्खियों में है। इस बार उनके चर्चा में आने का विषय एक वीडियो का वायरल होना है। जिसमें सीएम अपनी ही पार्टी के नेता को यह कहते दिख रहे हैं कि, फरसे से गर्दन काट दूंगा।
ग़ुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं!
खट्टर साहेब को ग़ुस्सा क्यों आता है?
फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं –
"गर्दन काट दूंगा तेरी" ⬇️फिर जनता के साथ क्या करेंगे? pic.twitter.com/hCQJAlG7Sx
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 11, 2019
दरअसल, एक रैली के दौरान हाथ में फरसा लेकर जनता को संबोधित कर रहे हैं। इसी बीच अचानक पीछे खड़े बीजेपी के एक नेता उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाने लगे। इसके बाद सीएम मनोहर लाल आग बबूला हो गए और फरसा हाथ में लिए पीछे घूमे और बीजेपी नेता को घूरते हुए कहा गर्दन काट दूंगा तेरी.. हटो एक तरफ। इसके बाद बीजेपी नेता ने सीएम से माफी भी मांगी।
यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है और बीजेपी पर निशाने साध रही है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसे अपने ट्विटर हैंडर से शेयर किया है। जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है। फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- गर्दन काट दूंगा तेरी। फिर जनता के साथ क्या करेंगे।

