खट्टर राज में इंसाफ न मिलने पर जहर खाकर थाने पहुंची विवाहिता, मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे है जहां महिला न्याय न मिलने को लेकर आत्महत्या करने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे है जहां महिला न्याय न मिलने को लेकर आत्महत्या करने की कोशिश करती नजर आई। ताजा मामला फतेहाबाद से सामने आया है। जहां एक महिला ने न्याय न मिलने से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। हालांकि महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने आपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें महिला ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक शोषण किया। हालांकि महिला के पति ने कहा उसे नहीं पता कि उसकी पत्नी ने जहर क्यूं खाया, लेकिन उसने शिकायत दी थी उसने दबाव में जहर खाया है।women dieमहिला की शादी चार साल पहले गांव मधावली गांव में हुई थी। किसी बात को लेकर महिला की अपने पति से अनबन हो गई। इसी बीच महिला गांव के एक युवक के संपर्क में आ गई और उसने उसको शादी का झांसा देकर लगभग एक साल तक उसका शोषण किया, लेकिन उससे शादी नहीं की। इसके बाद महिला ने महिला थाना में उसके खिलाफ शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने थाने में तीनो को बुलाकर समझौता करा दिया। हालांकि महिला ने कहा था कि वो इस फैसले से खुश नहीं है और वह आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहती है।women die police proपुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिला के दो पति है और आरोपी दूसरे पति के खिलाफ पुलिस ने महिला उत्पीडन का मामला दर्ज भी किया है, लेकिन महिला ने मरने से पहले अपने जांच अधिकारी से फोन पर कहा कि वो आरोपी के साथ हुए फैसले से खुश नहीं है और कार्रवाई चाहती है जिसके बाद महिला ने जहर निगल लिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर महिला को न्याय मिलने में देरी क्यों हुई। अगर मामले में महिला को लेकर सुनवाई होती तो शायद महिला आत्महत्या नहीं करती और पुलिस ने कार्रवाई करने के स्थान पर महिला का समझौता क्यों करवाया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *