राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, एक और मामले में तय हुए आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने साधुओं को नपुंकर बनाए जाने के मामले में राम रहीम समेत दो और आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। मामले में अब 17 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। ram rahim 1गुरमीत राम रहीम के डेरे में बने अस्पताल में 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई में गुरमीत राम रहीम वीडियो कॉंफ्रेसिंग के जरिए पेश हुआ, जबकि आरोपी पंकज गर्ग और एमपी सिंह प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर आरोप तय करते हुए उन्हें आरोपों की एक कापी भी दी। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की।ram rahimकोर्ट पहुंचे गुरदास सिंह ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों से पूछा था कि क्या वो अपना गुनाह कबूल करते है। इस पर दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार करने से इंकार करते हुए कोर्ट में केस लड़ने की बात कही। इस पर कोर्ट ने राम रहीम समेत तीनों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। अब तीनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 326, 417, 506 और 120बी के तहत कोर्ट में केस चलेगा और अगली सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *