ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिरोजपुर से भाई मरदाना यादगार सोसाइटी ने पाकिस्तान जत्थे के साथ जाने वाली महिलाओं को लेकर एक फरमान जारी किया है।
जारी किए गए फरमान में कहा गया है कि पाकिस्तान जाने वाले सिख जत्थे के साथ 15 से 50 साल की महिलाएं अकेली नहीं जाएगी।
वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही जा सकेंगी। इसके इलावा फरमान ये भी कहा गया है कि क्लीन शेव व्यक्ति भी जत्थे में शामिल नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि सिख जत्थे के साथ गई किरण बाला पाकिस्तान में सिख जत्थे के साथ अलग हो गई और पाकिस्तान में रहने वाले एक युवक के साथ शादी कर ली औऱ किरण बाला से आमना बीबी बन गई। जिस कारण ये फैसला लिया गया है।



